फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्कूलों में शिक्षकों के अभाव में शिक्षा का स्तर गिरा ः भट्ट

स्कूलों में शिक्षकों के अभाव में शिक्षा का स्तर गिरा ः भट्ट

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Almora
Almora Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए प्रयासरत हैं। श्री भट्ट कन्या हाईस्कूल भतरौंजखान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने स्कूल में कक्ष निर्माण के लिए दो लाख और बालिका शौचालय बनाने के लिए पचास हजार रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा जरूरी है। स्कूलों में शिक्षकों और संसाधनों के अभाव में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है जो कि चिंताजनक है। अभिभावकों द्वारा इस स्कूल के उच्चीकरण पर उन्होंने कहा कि हाईस्कूल स्तर पर सभी सुविधाएं जुटाने के बाद इंटरमीडिएट में उच्चीकरण का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल की20 छात्राओं को स्व. नरेंद्र दत्त पंत की स्मृति में स्कूल बैग दिए गए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका डा. शांति मेहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश पंत, दिनेश जोशी, श्याम करगेती, राम सिंह, बालम सिंह, चंदन सिंह, विजय पडलिया आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षिका आशा खाती ने किया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व विद्यालय स्टाफ ने नेता प्रतिपक्ष का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed