फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   निजी कंपनियों को बैंकिंग लाइसेंस देने का विरोध

निजी कंपनियों को बैंकिंग लाइसेंस देने का विरोध

Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
Almora Updated Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन (दिल्ली मंडल) के अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि संघर्ष से ही समस्याओं का हल होगा। श्री छाबड़ा हल्द्वानी परिक्षेत्र के तत्वावधान में शिखर होटल सभागार में दिल्ली मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह और संगठनात्मक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी में निजी कंपनियों को बैंकिंग लाइसेंस देने और कर्मियों के वेतन पुनरीक्षण में देरी के लिए सरकार और आईबीए की आलोचना की गई।
विज्ञापन

श्री छाबड़ा ने कहा कि नवनियुक्त कर्मियों के वेतनमान बढ़ोत्तरी के लिए प्रयास होंगे। महासचिव बीपी ममगई ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समान स्वास्थ्य भत्ता देेने, मृतक आश्रित की भर्ती पर लगी रोक हटाने, वेतन पुनरीक्षण करने, कंप्यूटर लोन में लगाई पाबंदी हटाने आदि मांगों के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष नवीन चंद्र खुल्बे ने 15 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित गोष्ठी को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन करते हुए संयोजक हल्द्वानी परिक्षेत्र के उप महासचिव कुलदीप सिंह बावेजा ने रिलीफ लोन को ब्याज मुक्त करने, कौसानी में बैंक का विश्राम गृह खोलने आदि मांगें रखी। उप महासचिव आगरा अनिल वर्मा, देहरादून सुरेश उपाध्याय, एसके मलिक, कोषाध्यक्ष एसके मेहता, संजय पाटनी, रवि उप्रेती, केएस बसेड़ा, पीके तलवार, एसके वर्मा आदि ने विचार रखे। समारोह में विभिन्न परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों और 300 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दिल्ली मंडल पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
अल्मोड़ा। एसबीआईएसए दिल्ली मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अल्मोड़ा पहुंचने पर कर्मचारियों ने आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा और महासचिव बीपी ममगाई का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में उप महासचिव कुलदीप सिंह बावेजा, सुंदर सिंह रावत, आरके पंत, सुभाष पांडे, ललित मोहन पंत, विनोद जोशी, संतोष नयाल, अर्जुन बसेड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed