{"_id":"113-50313","slug":"Almora-50313-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन
Almora
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/बागेश्वर। कम छात्र संख्या वाले राजकीय प्राथमिक स्कूलों को सरकार द्वारा पीपीपी मोड में दिए जाने के प्रयासों से नाराज जिले के शिक्षकों ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नगर में रैली निकाल कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शिक्षक कलक्ट्रेट में धरने पर भी बैठे।
शुक्रवार को जिले के 11 ब्लाकों के शिक्षक नंदादेवी मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए। यहां से शिक्षकों ने रैली निकाली जो लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। रैली में शामिल शिक्षक-शिक्षकाएं शिक्षा का बाजारीकरण बंद करो बंद करो समेत सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने इस मामले में शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो विधानसभा का घिराव किया जाएगा।
शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी भेजा। रैली तथा धरने में संघ के प्रांतीय महामंत्री कुबेर सिंह कड़ाकोटी, मंडलीय अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह अधिकारी, जिला मंत्री उमेश जोशी, शिव दत्त तिवारी, पदमा दानू, जगदीश भंडारी, संजय गुरुरानी, अनिल कांडपाल, नवीन चंद्र जोशी, उमेद सिंह मनराल, प्रफुल्ल पंत, मनोज पांडे, वीरेंद्र बिष्ट, हरीश फुलोरिया, राम सिंह जैनी, महेंद्र बोरा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
बागेश्वर में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने शुक्रवार को यहां जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि शिक्षकों की उपेक्षा जारी रही तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट तथा संचालन जिला मंत्री बलवंत सिंह कालाकोटी ने किया। इस अवसर पर विक्रम पिलख्वाल, नंदा बल्लभ जोशी, सूरज लोबियाल, भुवन ममगई, रमेश कांडपाल, नवीन मिश्रा, सुरेश रौतेला, नरेंद्र, हेमा हरड़िया, बसंती हरड़िया, पुष्पा टम्टा, राजेंद्र भैसोड़ा आदि मौजूद थे।