फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ‘हिट दगड़ी कमला, अल्मड़ा में मेरो बंगला....’

‘हिट दगड़ी कमला, अल्मड़ा में मेरो बंगला....’

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
Almora Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जीआईसी मैदान में आयोजित शरदोत्सव के छठे दिन बुधवार की शाम लोक कलाकारों के नाम रही। उत्तराखंड नाइट में कुमाऊंनी, गढ़वाली नृत्य तथा गीतों पर दर्शक झूमे। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ‘नंदा सुनंदा की वंदना’ तथा ‘मयूर नृत्य’ को दर्शकों ने खासा सराहा।
विज्ञापन

समिति के कलाकारों ने नंदा सुनंदा की वंदना ‘दैणा ह्या खोली का गणेशा’ से उत्तराखंड नाइट की शुरुआत की। लोक गायक गजेंद्र राणा ने ‘बबली तेरो मोबाइल’, ‘पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की’, महिपाल मेहता ने छपेली गीत ‘गोरख्ये चेली भागुली, तूले धारी बोला’, नवीन पाठक ने ‘हिट दगड़ी कमला, अल्मड़ा में मेरो बंगला’, गीतिका असवाल ने ‘सारा रा.... मालूरा झुमकिया बादल पानी सरारार’ किरन किरौला के ‘म्यर भिना मोहना भिना रे हिट मेरा पहाड़ा’ पर दर्शक जमकर झूमे। अल्का बिष्ट ने भी गीत गाया।
विज्ञापन

कलाकारों ने मयूर नृत्य ‘मेरा मन है गयो लटापटा’ की आकर्षक प्रस्तति दी। इसके अलावा छपेली नृत्य ‘गंगागुली लस्क कमर झटक, छोरा गांगुली त्यूले धारा बोला’, गढ़वाली नृत्य ‘बाट छ संवार गंगाड़ियां भिना सर’ तथा नेपाली नृत्य पेश किया। समिति की ओर से संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इससे पहले मंगल दीप विद्या मंदिर के बच्चों ने नाटक ‘ये नाटक है’ की प्रस्तुति दी। होली एंजिल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वंदना, नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत रात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रानीखेत के विधायक अजय भट्ट थे। उन्होंने कुमाऊंनी में भाषण देते हुए कहा कि शरदोत्सव का आयोजन सराहनीय प्रयास है। ऐसे कार्यक्रम लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में सार्थक होते हैं। सीडीओ सी रविशंकर, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, दुग्ध संघ प्रशासक दीप डांगी आदि मौजूद थे। शरदोत्सव समिति की अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पालिका सभासद तथा अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed