{"_id":"113-44610","slug":"Almora-44610-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों और क्षेत्रवासियों ने किया चंपानगर तिराहा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों और क्षेत्रवासियों ने किया चंपानगर तिराहा जाम
Almora
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण। राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे में प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरने, देघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को साधन संपन्न बनाने सहित तमाम मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों ने छात्र संघ के बैनर तले स्याल्दे के चंपानगर तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। बाद में तहसीलदार आनंद सिंह भंडारी के आश्वासन के बाद दोपहर 12 बजे जाम खोल दिया गया।
महाविद्यालय में रिक्त प्रवक्ताओं के पदों को भरने, महाविद्यालय को पूर्ण पीजी का दर्जा देने, बीएससी की कक्षाएं खोलने, क्रीड़ा स्थल बनाने, देघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दशा सुधारने, स्याल्दे स्थित आईटीआई को नए भवन में शिफ्ट करने तथा वहां नए ट्रेड खोलने सहित तमाम मांगों को लेकर क्षेत्रवासी छात्र संघ के बैनर तले सोमवार की सुबह पांच बजे स्याल्दे के चंपानगर तिराहे पर एकत्रित हुए और वहां जाम लगा दिया। वक्ताओं ने सभा में कहा कि कई बार प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो क्षेत्रवासी एकजुट होकर वृहद आंदोलन करेंगे। जाम के चलते दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे तहसीलदार आनंद सिंह भंडारी ने मौके पर पहुंचकर मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम खोल दिया गया। सभा की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राधा रमण उप्रेती ने की। प्रदर्शन में छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार, दीक्षा पांडे, महेंद्र प्रताप, करन मनराल, भैरव कुमार, भीम सिंह, दर्शन जोशी, गौरव कुमार, अशोक तिवारी, हृदयेश माहरा, चंदन पंचोली, विशन दा, भोले शंकर, लीलाधर पांडे, हरीश बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।