फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   तेंदुए ने बालिका पर किया हमला, स्थिति गंभीर

तेंदुए ने बालिका पर किया हमला, स्थिति गंभीर

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
Almora Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उच्यूर पट्टी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। एक सप्ताह पूर्व महिला की जान लेने के बाद गुलदार ने सोमवार सायं उज्यौला गांव की कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालिका अन्य लोगों के साथ घर के पास ही लगे नौले से पानी लेने गई थी। परिजन घायल छात्रा को उपचार के लिए अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल बालिका को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है। एक माह से अधिक समय में तेंदुओं ने अब तक इस क्षेत्र में चार महिलाओं को मार डाला है और चार महिलाएं घायल भी हुई हैं। क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी है। ग्रामीणों का घरों से निकलना और बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण तेंदुए को मारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब गुलदार को मारने की अनुमति नहीं मिल सकी है। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उज्यौला गांव की हर्षिता (11) पुत्री गोपाल सिंह गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ घर से करीब 10 मीटर दूर स्थित नौले में पानी लेने गई थी। पानी लेने के बाद अन्य लोग लौट रहे थे। जसकोट जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह में पढ़ने वाली हर्षिता वहां अकेली रह गई। इसी बीच घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर पास ही खड़ी बिमला बिष्ट ने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुन कर काफी ग्रामीण भी मौके पर आ गए। इसी बीच तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। छात्रा के गले और पेट में नाखूनों तथा दांतों से गहरे घाव हैं। ग्रामीण घायल छात्रा को उपचार के लिए अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया। इधर तेंदुए ने रविवार रात में अल्मोड़ा नगर के मल्ला चीनाखान मुहल्ले में एक आवारा बछिया को मार डाला। इससे लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed