फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आगे बढ़ने को परिश्रम और अनुशासन जरूरी: ग्वाल

आगे बढ़ने को परिश्रम और अनुशासन जरूरी: ग्वाल

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
Almora Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल ने जीआईसी का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों को देखा। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में जिन विद्यालयों के बच्चे मैरिट में आएंगे उनके प्रधानाचार्यों को भी पुरस्कार आदि के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन और कड़े परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार की अपराह्न उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा निदेशक श्री ग्वाल अचानक जीआईसी पहुंचे गए। यहां पठन पाठन सहित तमाम गतिविधियों का जायजा लिया। बाद में छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए श्री ग्वाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ लिखित अभ्यास करना जरूरी है। तकनीकी युग में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और कड़े परिश्रम की आवश्यकता होती है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। शिक्षकों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों के छात्र बोर्ड परीक्षाओं की वरीयता सूची में आएंगे उस विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी प्रोत्साहित करने के प्रयास किए चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई तरह की योजनाएं बन रही हैं। शीघ्र ही इसका असर देखने को मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एससी कांडपाल, उपखंड शिक्षा अधिकारी देवकी तिरुवा, बीडी पांडे, जीएस मेहरा, डीडी मिश्रा, एचसी हरबोला, पीके कोठारी, पीसी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed