फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्माड्कि बाजार कमला न मारे लटका...

अल्माड्कि बाजार कमला न मारे लटका...

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
Almora Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में चल रहे शरदोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। शरदोत्सव में कुमाऊंनी तथा गढ़वाली लोक संस्कृति की झलक एक मंच पर देखने को मिली। कुमाऊं के प्रसिध्द लोक गायकों ने अल्माड्कि बाजार कमला न मारे लटका, चंदना म्यरों पहाड़ आए गीत प्रस्तुत कर जहां दर्शकों को झूमने को मजबूत कर दिया वहीं स्कूली बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही बटोरी। ठंड के बावजूद शरदोत्सव में लोगों की भीड़ रही। देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चले।
विज्ञापन

कुमाऊं के प्रसिध्द लोक गायक हीरा सिंह राणा ने अल्माड्कि बाजार कमला न मारे लटका, त्वे आरे जवानी कमला.... गीत प्रस्तुत किया तो लोग झूमने लगे। मीना राणा ने कैले बजै मुरुली.., ओ मेरो रंगीलों पहाड़.., प्रहलाद मेहरा ने चंदना म्यरों पहाड़ आए.. गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। लता तिवारी ने कुमाऊंनी छपेली की प्रस्तुति दी। इससे पहले कूर्मांचल एकेडमी के बच्चों ने वंदना तथा अन्य गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने अल्मोड़ा पर आधारित गीत भी गाया। शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

हिमालय लोक कला केंद्र ने बगवाल नृत्य प्रस्तुत किया। सैंकी सिंह, पंकज रावत ने नृत्य वंदना प्रस्तुत की। ठंड के बावजूद शरदोत्सव में हो रहे कार्यक्रमों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने में पालिका सभासद सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामिनी का जर्मन शेफर्ड रहा चैंपियन
अल्मोड़ा। शरदोत्सव के तहत पशुपालन विभाग के तत्वावधान में एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में हुए डॉग शो में कामिनी कश्यप का जर्मन शेफर्ड चैंपियन रहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि कामिनी कश्यप थी। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी तथा संचालन डा. कविता धीमान ने किया। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. केके जोशी, डा. डीसी जोशी, डा. विकास वत्स आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed