{"_id":"113-44420","slug":"Almora-44420-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक नहीं मिले आदमखोर को मारने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक नहीं मिले आदमखोर को मारने के आदेश
Almora
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली के दिन लमगड़ा ब्लाक के धनखोली गांव में एक महिला को मार डालने वाले तेंदुए को अब तक आदमखोर घोषित नहीं किया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उच्यूर-बिशौदजन सेवा समिति के तत्वावधान में गुलदार प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गुलदार को शीघ्र नहीं मारने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर नगर के सिकुड़ा गांव में भी गत रात्रि तेंदुए की दहाड़ें सुनाई दी। तेंदुओं के आतंक को देखते हुए प्रशासन ने लमगड़ा ब्लाक के दो दर्जन प्राथमिक और जूनियर स्कूलों को 17 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
मालूम हो कि तेंदुए ने दीपावली के दिन धनखोली गांव में पूर्व प्रधान कमला देवी को मार डाला था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोग दहशत में जी रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने में डर रहे हैं। लोग समूहों में ही बाहर निकल रहे हैं। महिलाओं के लिए पशुओं का चारा लाना भी मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि गुलदार 13 अक्तूबर से अब तक क्षेत्र में चार महिलाओं को मार चुका है और तीन महिलाओं को घायल कर दिया है। उन्होंने आदमखोर के मारे जाने तक स्कूलों को बंद रखने की भी मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में दीवान सिंह बोरा, केवल सती, प्रकाश जोशी, मनोज सनवाल, नवीन ढैला, प्रमोद गुणवंत, बची सिंह, राजेंद्र सिंह गौनी, चंदन सिंह मेर, कुशाल सिंह, देंवेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे। इधर अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीफओ राहुल ने बताया कि तेंदुए को मारने के लिए अनुमति अभी प्राप्त नहीं हुई है। वन कर्मियों के दल को गांव में लगाया गया है। इधर जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि डीएफओ और एसडीएम को क्षेत्र में निगरानी रखने और तेंदुओं का आतंक समाप्त करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तेंदुओं से प्रभावित इलाकों में वन कर्मियों की गश्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इन गांवों के स्कूल आज रहेंगे बंद
अल्मोड़ा। तेंदुए के आतंक को देखते हुए प्रशासन ने उच्यूर पट्टी क्षेत्र के अनरियाकोट, भटखोला, सुआलटाना, भैंसोड़ा, जसकोट, खिरोली, रतखान, उल्सेटी, पलना, खेर्दा, पौधार, सत्यूं, चौमू, कलसीमा, ढौरा, ठाना मटेना, ओड़यूड़ा, छानाढौरा, असौटा और बटेठी में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल शनिवार तक बंद करा दिए हैं। उसके बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारी चंद्र शेखर बनकोटी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
मणुली, विजवाण क्षेत्र में भी तेंदुओं का आतंक
भिकियासैंण। सल्ट विकासखंड के मणुली, विजवाण आदि गांवों में तेंदुए का आतंक चल रहा है। तेंदुए के दिन दहाड़े बस्ती के आसपास विचरण करने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुआ गत दिवस दलीप सिंह की तीन बकरियों को निवाला बना चुका है। दलीप सिंह ने एसडीएम श्याम सिंह राणा को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की है।