फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भाजपा को मजबूत करने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता : भट्ट

भाजपा को मजबूत करने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता : भट्ट

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
Almora Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत। विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने एकजुट होकर संघर्ष करने तथा जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। श्री भट्ट नगर भ्रमण के बाद यहां कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

श्री भट्ट ने क्षेत्र में पहुंचते ही आज नगर की बाजार में व्यापारियों के साथ मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। सायंकाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूरा होते ही नए सदस्यों के साथ पुन: बैठक होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। श्री भट्ट ने कहा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण होगा।
विज्ञापन

श्री भट्ट ने पार्टी गतिविधियों की समीक्षा की और संगठन की मजबूती के लिए मजबूती के साथ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, मोहन नेगी, रोहित शर्मा, योगेश जोशी, विमल भट्ट, साहिब खान, चंदन भगत, अशोक पंत, व्यापार मंडल सचिव मनोज कुमार अग्रवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed