फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भतरौंजखान कस्बे में समस्याएं ही समस्याएं

भतरौंजखान कस्बे में समस्याएं ही समस्याएं

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
Almora Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भतरौंजखान। शासन प्रशासन की उपेक्षा के चलते अल्मोड़ा तथा नैनीताल जिले की सीमा पर बसे भतरौंजखान के बाजार में समस्याओं का अंबार है। भतरौंजखान कस्बा अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत है। बाजार में सफाई के कोई इंतजाम नहीं हैं। साथ ही यह कस्बा कई अन्य समस्याओं से भी जूझ रहा है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण भी आज तक नहीं हो सका है। वर्ष 1978 में बनी पंपिंग योजना बढ़ती जनसंख्या के आगे बौनी साबित होने लगी है।
विज्ञापन

रामनगर बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित भतरौंजखान का बाजार नैनीताल तथा अल्मोड़ा जिले की सीमा को जोड़ता है। यहां अब छोटी बड़ी दुकानों की संख्या बढ़कर 300 के करीब पहुंच गई है। बाजार से एक तरफ अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण तहसील तथा ब्लाक और ककलासौं पट्टी बसी हुई है तो दूसरी तरफ नैनीताल जिले की कोस्यांकोटली तहसील, बेतालघाट ब्लाक और कोस्यां का इलाका जुड़ा हुआ है। बाजार में व्यापारियों ने चंदा करके सफाई कर्मी की व्यवस्था की है। वयोवृद्ध व्यापारी भुवन पंत कहते हैं कि जिला पंचायत हर साल व्यापारियों से टैक्स वसूलती है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं किया जाता। हरीश नैलवाल ने बताया कि बिजली के पोलों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के अंधेरे में हर किसी को परेशानी होती है। स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं। पूरन करगेती ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के छह साल पूर्व अल्मोड़ा आगमन पर तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की घोषणा की थी लेकिन इस पर भी आज तक कुछ नहीं हो सका है। रमेश किरौला तथा रमेश पंत ने बताया कि वर्ष 1978 में बाजार के लिए ग्रेविटी पेयजल योजना बनाई गई थी जो बढ़ती आबादी के लिए अब बौनी साबित होती जा रही है। पीने का पर्याप्त पानी नहीं होने से लोगों को खासी परेशानी होती है। सड़क के किनारे गंदे पानी के निकास के लिए नाली का भी निर्माण नहीं किया जा सका है। बाजार में एक सुलभ शौचालय बना है लेकिन बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से यह पर्याप्त नहीं है। व्यापारियों ने बाजार की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत बनाने के प्रयास किए जाएंगे : भट्ट
भतरौंजखान। क्षेत्रीय विधायक तथा नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि यदि क्षेत्र के लोग नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव दें तो वह इसे अपनी संस्तुति के साथ शासन को भेजेंगे। नगर पंचायत बनने से बाजार की कई समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि भतरौंजखान कस्बे के विकास के लिए वह अपने स्तर से पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed