{"_id":"113-44081","slug":"Almora-44081-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Almora
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। नगर में रेगुलर पुलिस के अलावा डेढ़ प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है।
पुलिस उपाधीक्षक केएस ह्यांकी ने बताया कि रेस्टोरेंटों में शराब पीने तथा बाजार में शराब पीकर हुड़ंदग मचाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। रेस्टोरेंटों में छापे मारे जा रहे है। होटलों में बगैर आईडी के यात्रियों को रुकवाने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यातायात व्यवस्थित करने के लिए नगर में अतिरिक्त पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। शराब तस्करी रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहनों में ओवर लोडिंग करने वालों तथा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वालों चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।