फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गैस के लिए भतरौजखान में निकाला जुलूस

गैस के लिए भतरौजखान में निकाला जुलूस

Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
Almora
Almora Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भतरौंजखान। ज्योतिका रसोई गैस एजेंसी द्वारा गैस की बुकिंग भतरौंजखान के बजाय भिकियासैंण में किए जाने के विरोध में गुस्साए उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एजेंसी ने अपना निर्णय शीघ्र वापस नहीं लिया तो तीन नवंबर को बाजार में चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ककलासाैं न्याय पंचायत के चौनलिया, सिनोड़ा, बम्यूली के रसोई गैस उपभोक्ता भतरौंजखान तिराहे पर जमा हुए। यहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ रसोई गैस एजेंसी के फरमान के विरोध में जुलूस निकाला। सभा में वक्ताओं ने कहा कि गैस की बुकिंग के लिए एजेंसी द्वारा भिकियासैंण बुलाया जाना अन्यायपूर्ण है। भिकियासैंण आने जाने में उनका काफी समय तथा पैसा बर्बाद होगा।
विज्ञापन

सभा में तय किया गया कि यदि बुकिंग की सुविधा पूर्ववत नहीं रखी गई तो चक्काजाम के बाद आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। जुलूस तथा सभा में कैलाश चंद्र पंत, ललित गड़ाकोटी, हरीश भट्ट, रघुवीर पंत, प्रदीप पंत, रमेश किरौला, चंदन कड़कोटी, आनंद जोशी, बालकृष्ण, हरीश नैलवाल, विनोद पंत, गणेश राम आर्य, कृष्णानंद करगेती, नारायण सिंह रावत, विनोद पंत तथा खीम सिंह समेत अनेक व्यापारी तथा उपभोक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed