{"_id":"113-43576","slug":"Almora-43576-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 से विजय से गांधी चौक तक वाहन रहेंगे प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 से विजय से गांधी चौक तक वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
Almora
Updated Sat, 03 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. इकबाल अहमद ने दीपावली पव को व्यवस्थित ढंग से मनाने में पुलिस तथा प्रशासन को सहयोग देने को कहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि आतिशबाजी की सामग्री निर्धारित स्थान पर ही बिकेंगी। 11 से 15 नवंबर तक विजय से गांधी चौक तक सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
तहसील सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि आतिशबाजी की सामग्री निर्धारित स्थान पर ही बेची जाएंगी। इसके लिए लाइसेंस दिए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति बाजार में अपनी दुकान के आगे अपने निजी वाहन खड़ी नहीं करेगा। मिठाई तथा अन्य कोई भी व्यवसायी अपनी दुकान में दो से अधिक गैस सिलेंडर नहीं रख सकेंगे। छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में नकली मावे आदि की सैंपलिंग करेंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि यदि बाजार में हिजड़ोें ने किसी से भी अभद्रता की तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें तथा पुलिस उपाधीक्षक को दी जाए। बैठक में सीईओ ओमपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मनीषा जोशी, प्रभारी तहसीलदार, अगिभनशन अधिकारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा उनके प्रतिनिधिगण मौजूद थे।