{"_id":"31447","slug":"Almora-31447-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति की धुनाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति की धुनाई की
Almora
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट। ग्रामीणों ने शनिवार की रात संदिग्ध एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर राजस्व पुलिस को सौंपा। पुलिस ने चालान कर दिया है। राजस्व पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ, राजस्व पुलिस ने क्षेत्र में एसओजी की टीम तैनात कर दी है।
कुई, छतीना सहित कई गांवों में पिछले दिनों कई चोरियां हो चुकी हैं। इन चोरियों से ग्रामीणों डर हुए थे और रात को जागकर पहरा भी दे रहे हैं। मैनोली गांव में शनिवार की रात लगभग दो बजे ग्रामीणों ने तीन लोगों को बात करते हुए सुना, ग्रामीणों के हल्ला करने पर तीनों कुई गांव की तरफ भाग गए। कुई और मैनोली गांव के ग्रामीणों ने रात में ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच ग्रामीण हरीश उप्रेती, भुवन जोशी, हिमांशु मैनाली, नवीन मैनाली, तारा चंद्र, प्रकाश चंद्र आदि ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में उस व्यक्ति की पहचान बमनपुरी निवासी दिनेश उपाध्याय के रूप में हुई। इस दौरान बेढुली, सिमलगांव, तल्ली कहाली, मल्ली कहाली, छतीना, छतगुल्ला सहित तमाम गांवों के लोग भी कुई में एकत्रित हो गए। प्रधान खष्टी देवी ने रात में ही इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दे दी। उप राजस्व निरीक्षक ललित आर्या, पूरन नाथ गोस्वामी, जीवन चंद्र जोशी तथा आशुतोष लोहनी आदि ने मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, उसने अब कुछ नहीं बताया है। इधर, कानूनगो ललित हर्बोंला ने बताया कि संदिग्ध हालत में पकड़े गए व्यक्ति का चालान कर दिया है। उसे कल सोमवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस ने जिन जिन स्थानों पर चोरियां हुई हैं, वहां एसओजी की टीम तैनात कर दी है। उन्होंने बताया कि चोरियों का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।