{"_id":"ae54c9416687f972b70e1ec539550cb5","slug":"99-96-per-cent-of-the-cat-exam-marks-sumit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित ने 99.96 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की कैट की परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमित ने 99.96 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की कैट की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
यहां सदर बाजार निवासी सुमित भगत ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट ) की परीक्षा 99.96 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। यह परीक्षा उन्होंने एमबीए के लिए दी थी। उनका चयन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट आईआईएम अहमदाबाद के लिए हो गया है। सुमित के पिता ललित मोहन भगत भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सुमित ने फोन पर बताया कि कैट की परीक्षा दो लाख युवकों ने दी थी, जिसमें से आईआईएम अहमदाबाद के लिए तीन सौ युवक चुने गए। सुमित के चाचा गिरीश भगत ने बताया कि सुमित ने प्रारंभिक शिक्षा कनोसा कान्वेंट रानीखेत से, हाईस्कूल सेंट जोसफ नैनीताल से और इंटरमीडिएट सेंट कोलंबस दिल्ली तथा बीटेक एनएसआई दिल्ली से किया था। सुमित के पिता वर्तमान में रुद्रपुर स्टेट बैंक में कार्यरत हैं, जबकि माता पुष्पा भगत ग्रहणी हैं।
विज्ञापन
सुमित की इस उपलब्धि पर उनके ताऊ केआर भगत सहित नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा, छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद बिंदु रौतेला, विनोद चंद्र, अर्चना पाठक, संजय पंत, भुवन आर्य, सुकृत शाह सहित तमाम लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन