{"_id":"68ee9bcfe7ed8137e305bb04","slug":"9500-fine-for-overloading-an-alto-car-almora-news-c-231-1-bgs1001-119291-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्टो कार में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने पर 9,500 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्टो कार में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने पर 9,500 का चालान
Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अल्टो कार में नौ यात्रियों को बैठाने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने चालक का 9,500 रुपये का चालान किया है।
सोमवार देर रात स्थानीय निवासियों ने एआरटीओ अमित कुमार को सूचना दी कि कपकोट क्षेत्र में एक चालक अल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 2521 में नौ यात्रियों को बैठाकर ले जा रहा है। जिससे सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद एआरटीओ कुमार ने मामले की जांच कर वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की शिकायत कर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यात्रियों और आम लोगों को जागरूक किया गया है। एक अन्य वाहन संख्या यूके 02 टीए 2309 में भी क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर चालक का 4,500 रुपये का चालान किया गया है। एआरटीओ कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में अभियान और तेज किया जाएगा।