{"_id":"598b45a94f1c1b35248b465d","slug":"92-children-were-stabbed-in-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 बच्चे ठूंसे गए थे स्कूल की बस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 बच्चे ठूंसे गए थे स्कूल की बस में
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
आनंद वैली पब्लिक स्कूल की ओवरलोड बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम विवेक राय ने सोमेश्वर में 92 बच्चों को भरकर ले जा रही एक स्कूल बस का विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया। एसडीएम ने बताया कि 42 सीटों वाली इस बस में 92 बच्चे सवार थे। बस चालक के पास जरूरी कागजात भी नहीं मिले। एसडीएम ने बताया कि शीघ्र ही अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम को कुछ विद्यालयों की बसों में ओवरलोडिंग होने की शिकायत मिली थी। एसडीएम ने स्कूल से सोमेश्वर बाजार की तरफ आ रही आनंदा वैली पब्लिक स्कूल की बस को रोककर चह्यक किया। इस बस में क्षमता से काफी अधिक बच्चे ठूंसे गए थे। एसडीएम ने बताया कि 42 सीट वाली बस में 93 बच्चे बैठाए गए थे।
इतनी अधिक संख्या में बच्चे बैठाने से कभी कोई हादसा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि चालक के पास ड्राइविंग के मूल कागज भी नहीं थे। इसके अलावा इंश्योरेंस और गाड़ी के कागजात भी नहीं पाए गए। एसडीएम ने वाहन का विभिन्न धाराओं में चालान करके न्यायालय को भेज दिया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एआरटीओ और पुलिस को साथ लेकर संयुक्त अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन