फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीपीएड बेरोजगारों का बसपा प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान

बीपीएड बेरोजगारों का बसपा प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीपीएड बेरोजगारों का बसपा प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान
अल्मोड़ा। बीपीएड और एमपीएड बेरोजगारों की हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने बेरोजगारों की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि बीपीएड-एमबीएड संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर धौनी को बसपा ने अल्मोड़ा संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। बेरोजगार लोकसभा चुनाव में उनका पूरा समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने बेरोजगारों का उत्पीड़न किया है। प्रदेश में करीब बीस हजार बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार देने में सरकारें अब तक असफल रही हैं। बेरोजगारों ने निर्णय लिया था कि बीपीएड प्रशिक्षित को मैदान में उतारकर संसद में भेजा जाए और सुंदर धौनी को बसपा से मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


बेरोजगार उनका पूरा समर्थन करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कपूर, नवीन चंद्र, मुकुल कार्की, अमित टम्टा, अशोक भोज, सुरेश भोज, कमल भंडारी, गोविंद नेगी, मदन नेगी, यशोधरा, मीनाक्षी, हरीश राम, गोकुल, कुंदन भंडारी, कुंदन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed