{"_id":"5c6c52a4bdec22120179bbb0","slug":"91550602916-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से गागरीगोल चनोली तिलसारी मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से गागरीगोल चनोली तिलसारी मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से गागरीगोल चनोली नरग्वाड़ी तिलसारी मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। मार्ग में कई जगह मलबाआने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात तेज बारिश होने से गागरीगोल, चनोली, नरग्वाड़ी तिलसारी मोटर मार्ग में कई जगह पर मलबा आने और मार्ग में पानी के तालाब बनने से मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से मोटर मार्ग में मंगलवार का आवागमन एकदम बंद रहा है। निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाई मार्ग से मलबा हटाने में लगी है। फिलहाल मार्ग यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एजेंसी से मोटर मार्ग शीघ्र यातायात के लिए खोलने को कहा है।
तेज बारिश से गागरीगोल चनोली तिलसारी मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद
विज्ञापन
तेज बारिश से गागरीगोल चनोली तिलसारी मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद