फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गोविंदपुर और दौलाघट क्षेत्र में हाई वोल्टेज

गोविंदपुर और दौलाघट क्षेत्र में हाई वोल्टेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोविंदपुर और दौलाघट क्षेत्र में हाई वोल्टेज
अल्मोड़ा। बारिश से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में दिन भर बिजली अव्यवस्था रही। बिजली की आंख मिचौनी से नगर के अलावा धौलादेवी विकासखंड क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गोविंदपुर और दौलाघट क्षेत्र में हाई वोल्टेज से दिन में कई घरों में टीवी, फ्रिज, गीजर, बल्ब समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इससे पूरे क्षेत्र में करीब तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दिन में करीब डेढ़ बजे बारिश के साथ ही बिजली क्षेत्र में गिरी। जिससे बिजली लाइन की टू फेसिंग होने से हाई वोल्टेज आ गई। गोविंदपुर और दौलाघट क्षेत्र में कई घरों और दुकानों में टीवी, फ्रिज, गीजर, बल्ब आदि फुंक गए। ओडला में एचटी बिजली लाइन के तार भी टूट गए। इस कारण गोविंदपुर, दौलाघट, ओडला आदि क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


बाद में विभाग ने कोसी पावर हाउस से शटडाउन लिया। गोविंदपुर और दौलाघट क्षेत्र में शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। विभाग के अवर अभियंता मनोरंजन वर्मा ने बताया कि ओडला में एचटी बिजली लाइन का तार क्षतिग्रस्त है, जिसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed