फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जल संस्थान संविदा श्रमिकों ने वेतन भुगतान की मांग उठाई

जल संस्थान संविदा श्रमिकों ने वेतन भुगतान की मांग उठाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान संविदा श्रमिकों ने वेतन भुगतान की मांग उठाई
अल्मोड़ा। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने हवालबाग, ताकुला, धौलादेवी और भैंसियाछाना ब्लॉक में कार्यरत श्रमिकों को वेतन का भुगतान करने और ईपीएफ कटौती करने की मांग की है। संगठन ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर 26 फरवरी से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


संगठन ने ईई को दिए ज्ञापन में मांग की है कि श्रमिकों को समय से वेतन का भुगतान किया जाए। धौलादेवी ब्लॉक में श्रमिकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। हवालबाग ब्लॉक में कार्यरत संविदा श्रमिक देवेंद्र प्रसाद जोशी पिछले चार माह से वेतन से वंचित हैं। वहीं कई श्रमिकों की अप्रैल 2018 से ईपीएफ कटौती नहीं की गई है।
विज्ञापन


2017 से बढ़े डीए के एरियर के भुगतान से भी श्रमिक वंचित हैं। श्रमिकों के वेतन और ईपीएफ प्रकरण निस्तारण के लिए संगठन ने विभाग को 25 फरवरी तक का समय दिया है। इसके बाद 26 फरवरी से विभागीय कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, सचिव देवेंद्र प्रसाद जोशी, पान सिंह महरा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष सिंह, भूपाल सिंह, हर सिंह, दीपक सिंह, बहादुर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed