फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   फसल बचाने के लिए महिलाएं गांव में टोली बनाकर काम करेंगी

फसल बचाने के लिए महिलाएं गांव में टोली बनाकर काम करेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
फसल बचाने के लिए महिलाएं गांव में टोली बनाकर काम करेंगी
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। वीरांगना संगठन के बैनर तले महिला प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों का मां उत्तराखंड स्टेडियम में आयोजित मिलन सम्मेलन में महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं और जंगली जानवरों की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकारों के आश्वासनों को पूरा होने की राह देखते-देखते वे थक चुकी हैं। अब वह गांव में टोली बनाकर जंगली जानवरों से फसलों को बचाने की मुहिम खुद शुरू करेंगी।
विज्ञापन


संजीवन संस्था और द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा ने कहा कि आज महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुखर हो रही हैं जो सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


संस्था के सचिव महेश घुघत्याल ने कहा कि पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण का महिलाओं को लाभ मिलना चाहिए। महिलाएं सशक्त होकर पंचायतों में काम कर रही हैं। अध्यक्षता करते हुए मुन्नी पाटनी ने कहा कि महिलाएं पंचायत में पूरी भूमिका निभाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले पंचायतों में भी महिलाओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। संचालन प्रेमा आर्या ने किया। इस मौके पर तुलसी मेहरा, सुनीता आर्या, कमला नयाल, भगवती उपाध्याय, संगीता आर्या, मुन्नी देवी, पुष्पा बोरा, प्रेमा देवी, मुन्नी वर्मा, अंबा आर्या, कमला गोस्वामी, धना गोस्वामी, कृपाल सिंह भोज, संतोष कुमार, कुंदन गिरि, पार्वती देवी, बसंती आर्या, रेखा देवी, कमला जोशी, कौशल्या बिष्ट, लाजवंती आर्या, दुर्गा आर्या, कमला नयाल ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed