{"_id":"5bd1fb27bdec2269695d92a4","slug":"91540487975-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल यंग ग्रीन बैठक में भाग लेने ताइवान जाएंगे जन्मेजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल यंग ग्रीन बैठक में भाग लेने ताइवान जाएंगे जन्मेजय
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड छात्र संगठन से जुड़े जन्मेजय तिवारी इस माह 27 से 31 अक्तूबर ताइवान में आयोजित ग्लोबल यंग ग्रीन एवं ग्लोबल ग्रीन की संयुक्त उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ताइवान के उप राष्ट्रपति चैन चिन जैन से भी मुलाकात करेगा।
जानकारी हो कि दुनिया में पर्यावरणीय विकास के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों में काम कर रहे राजनीतिक दलों ने ग्लोबल ग्रीन का गठन किया है। जन्मेजय की यह दूसरी ताइवान यात्रा है। वह इसी माह स्वीडन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेकर लौटे हैं। जन्मेजय के पिता वरिष्ठ पत्रकार और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि जन्मेजय ताइवान के लिए 26 अक्तूबर को रवाना होंगे।