{"_id":"5b58b5e04f1c1b49778b45ae","slug":"91532540384-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने की बीएससी सेल्फ फाइनेंस और एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने की बीएससी सेल्फ फाइनेंस और एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर के छात्रों ने बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 50 सीटें और एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में दस-दस सीटें बढ़ाने की मांग करते हुए परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण को ज्ञापन दिया है। छात्रों ने मांगे जल्द पूरी नहीं होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।
आर्यन छात्र संगठन की ओर से छात्रों के दल ने बुधवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मुलाकात की और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि बीएससी सेल्फ फाइनेंस में सौ सीटें प्रस्तावित की गई हैं, लेकिन गणित ग्रुप में 150 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। जिनमें अधिकांश छात्र अच्छे अंकों के साथ वरीयता सूची में शामिल हैं। जिन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा है।
वहीं दूसरी ओर एमएससी की वरीयता सूची में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। छात्रों ने बीएससी और एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ महासचिव आशीष पंत, अक्षय कुमार टम्टा, उज्ज्वल जोशी, चंदन रावल, मयंक सिंह मटियानी, नवल बिष्ट, अमित पंत, शंकर जोशी, अभिषेक बनौला, नवीन नेगी आदि शामिल थे।