{"_id":"5b423fe54f1c1bae288b5552","slug":"91531068389-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकूखेत में ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकूखेत में ग्रामीणों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी की
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। इकूखेत में तीन सूत्री मागों को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 14 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन की उपेक्षा के खिलाफ नारेबाजी कर हाथों में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्याल्दे तहसील का घेराव कर चक्काजाम करने को ग्रामीण बाध्य होंगे।
रविवार को क्रमिक अनशन पर कलावती देवी, मंजू देवी, कलम सिंह, मान सिंह, राम सिंह, सुनील कुमार, कल्याण सिंह, भगवत सिंह, सुंदर सिंह, लाल सिंह बैठे। आंदोलनकारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर इकूखेत बाजार से मंगरुखाल तक दो किमी दूर तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
इस दौरान सभा में वक्ताओं ने कहा यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो स्याल्दे तहसील का घेराव कर चक्काजाम किया जाएगा। इस मौके पर सुनील टम्टा ,जोगा सिंह, हिम्मत सिंह, बची राम, केशर सिंह, शाकम सिंह, पूरन सिंह, त्रिलोक सिंह, राजू नेगी, दीवानी राम, मंगल राम आदि मौजूद थे।