{"_id":"5b181bfc4f1c1b694d8b508f","slug":"91528306684-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज वॉक में निकले बच्चों ने इतिहास से जुड़ी जानकारी प्राप्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज वॉक में निकले बच्चों ने इतिहास से जुड़ी जानकारी प्राप्त की
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरिटेज वॉक में निकले बच्चों ने इतिहास से जुड़ी जानकारी प्राप्त की
अल्मोड़ा। चल्मोड़ा हेरिटेज वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों से देहरादून से आए छात्र-छात्राओं को पहाड़ की मनोरम वादियां खूब भा रही हैं। दूसरे दिन बच्चों को चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर, कटारमल स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, पातालदेवी, फलसीमा स्थित उदयशंकर नाट्य अकादमी आदि का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने मंदिर के धार्मिक महत्व और प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।
पहाड़ की नैसर्गिक छटा देखकर जहां बच्चे अभिभूत हुए वहीं उन्होंने कुमाऊंनी संस्कृति, धार्मिक और इतिहास से संबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने सोसाइटी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए यह पहल कारगर हो सकती है। बच्चों ने कटारमल में पौधे भी रोपे। भ्रमण दल में सोसाइटी के विपिन जोशी, विरेंद्र पथनी, देवेंद्र बिनवाल, रेखा आर्या, तनीसा तिवारी, राकेश रैकूनी, दीवान पूना, आशुतोष विश्वास, पोटल यूथ डेवलमेंट देहरादून के अश्विनी, विनीता, सूरज आदि मौजूद थे।