{"_id":"5b1186674f1c1b8d6e8b5b93","slug":"91527875175-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खुलने के बाद बैंकों में खाताधारकों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खुलने के बाद बैंकों में खाताधारकों की लगी भीड़
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बैंकों की दो दिनी हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को सभी बैंकों में पूर्व की तरह कामकाज हुआ। इस दौरान बैंक में वेतनभोगी कर्मचारियों और पेंशनरों की भीड़ लगी रही। बैंक खुलने के बाद एटीएम में लोगों का काफी रस देखा गया।
शुक्रवार को जैसे ही बैंक खुले लोगों की भीड़ लगने लगी। लोग सुबह ही बैंकों में जमा और निकासी के लिए पहुंच गए थे। इस दौरान बैंकों में जमा, निकासी, पेंशन, वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन संबंधी काम के अलावा एफडीआर, चालान के काम हुए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर भारतीय बैंक संघ द्वारा सैलरी की बढ़ोतरी बढ़ाने की मांग को लेकर बैंकों की दो दिनी हड़ताल के कारण सार्वजनिक, अनुसूचित बैंकों की शाखाएं पूरी तरह बंद रही। इधर बैंक खुलने के बाद सभी एटीएम में भी काफी भीड़ रही। एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए लोगों की दो लाइन लगी। यही हाल अन्य बैंकों के एटीएम का भी रहा।