{"_id":"5ad4dfa04f1c1b9c098b4e96","slug":"91523900320-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस कारीगरों की आजीविका पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस कारीगरों की आजीविका पर संकट
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के गांव चलो अभियान के तहत मंच के सदस्यों ने हवालबाग ब्लॉक के ग्राम धामस और जोल स्वाड का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि धामस गांव में चंदन लाल, हरीश राम समेत कई कारीगार बांस से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाते हैं, लेकिन विपणन की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाते। इस कारण कारीगरों का इस विधा से मोह कम होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जरूरत के हिसाब से डस्टबिन, पैन स्टैंड आदि बनाने का काम स्थानीय कारीगरों को दिया जाए ताकि उनकी आजीविका चल सके। ग्राम जोल स्वाड में जंगली सुअरों का आतंक काफी बढ़ गया है। जिससे लोग खेती छोड़ रहे हैं।
सीडीओ ने बांस कारीगरों को सरकारी विभागों से काम उपलब्ध कराने समेत अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मंच के संयोजक विनय किरौला, उप संयोजक ललित मोहन पंत, निरंजन पांडे, कमल जोशी, दीप पांडे, हरीश जोशी, हरीश राम, चंदन लाल, कुशाल राम, त्रिलोक राम, जीवन बिष्ट, कमलेश बिष्ट, गोपाल जोशी, हेम पांडे, महेश पांडे, नवीन पांडे, अंबा दत्त आदि शामिल थे।