{"_id":"5ac6602e4f1c1bd5618b5b6c","slug":"91522950190-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी दस्त से नौ वर्षीय छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी दस्त से नौ वर्षीय छात्र की मौत
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उल्टी-दस्त होने से भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत सल्याणी गांव निवासी नौ वर्षीय छात्र की मौत हो गई है, जबकि उसके सात वर्षीय छोटे भाई को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक का विसरा जांच के लिए देहरादून भेजा जा रहा है।
सल्याणी गांव निवासी प्रकाश चंद्र पांडे का बड़ा पुत्र नीरज पांडे (नौ वर्ष) प्राथमिक स्कूल भल्यूटा में कक्षा चार में पढ़ता था, जबकि छोटा भाई रोहित पांडे (सात वर्ष) आंगनबाड़ी में पढ़ता है। बुधवार को विद्यालय में पढ़ने वाले 11 बच्चों और आंगनबाड़ी के चार बच्चों को मिड-डे-मील में अंडा दिया गया। दिन में एक बजे छुट्टी के बाद सभी बच्चे घर चले गए। अंडा खाने वाले अन्य किसी भी बच्चे को कोई परेशानी नहीं हुई।
परिजनों के मुताबिक घर जाकर नीरज ने पराठा खाया, जबकि छोटे भाई रोहित ने नहीं खाया। सायं करीब छह बजे नीरज और रोहित की तबियत बिगड़ गई और उल्टी-दस्त होने लगे। परिजनों ने घरेलू उपचार दिया, हालत में सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार सुबह सेराघाट में निजी अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। दोनों बेहोश थे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नीरज पांडे को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई रोहित को उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। रोहित को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है।
मृतक नीरज पांडे का यहां पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी मिलने पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह रघुनाथ सिंह चौहान पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। पोस्टमार्टम करने वाले बेस अस्पताल के डॉक्टर निखिल कुमार ने बताया कि नीरज की मौत का कारण क्या रहा यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
मृतक का विसरा जांच के लिए देहरादून भेजा जा रहा है। उधर रोहित पांडे का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा है। अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रोहित को पाडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। बच्चे को फूड प्वाजिंग की संभावना है।