फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मतदाताओं को जागरूक करने को क्विज प्रतियोगिता

मतदाताओं को जागरूक करने को क्विज प्रतियोगिता

Tue, 24 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने को क्विज प्रतियोगिता
अल्मोड़ा। भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिले स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं तक के 14 से 17 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन करने के साथ शिक्षा विभाग को समय सारणी निर्धारित करने और अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भावी मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें शिक्षा विभाग के अलावा स्वैच्छिक संगठन, शिक्षाविद, समाज सेवी संगठन आदि के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए क्विज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों को प्रतिभाग करने के लिए निर्देश देने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला स्तर के सभी राउंड 17 नवंबर तक संपादित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर की विजेता विद्यालय की टीम को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हर्ष बहादुर चंद, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक राय बहादुर यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या, मो. शरीफ, विपिन जोशी समेत निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed