फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्रधानों का ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय में प्रदर्शन

प्रधानों का ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय में प्रदर्शन

Thu, 28 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों का ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय में प्रदर्शन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। 14वें वित्त की राशि में कटौती करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर क्षेत्र के प्रधानों ने बृहस्पतिवार को मौलेखाल ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर मांगें शीघ्र पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 14वें वित्त की राशि में कटौती कर दी है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर व्यापक असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के 17 सालों बाद भी राज्य का अपना पंचायती राज एक्ट लागू नहीं हो सका है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एक से 15 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़े के तहत होने वाली बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन करने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह कड़ाकोटी, मोहन सिंह, सुभाष सिंह, राजपाल सिंह, उमेश चंद्र, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, इंद्र सिंह, भरत सिंह, लीला देवी, शांति देवी, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह रावत, प्रेम चंद्र, कुंदन सिंह आदि शामिल थे। बाद में प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी खीमानंद बुढलाकोटी को ज्ञापन देकर मांगें शीघ्र पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed