{"_id":"598c919c4f1c1b8a068b457f","slug":"91502384540-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज डा. शर्मा ने कैदियों की समस्याएं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज डा. शर्मा ने कैदियों की समस्याएं सुनी
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला कारागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बंदियों को कानूनों की विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने कैदियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जेल अधीक्षक को जेल में मेडिकल कैंप लगाने और जिलाधिकारी को कैदियों को योग सिखाने के लिए एक योग शिक्षक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला जज ने कैदियों के स्वास्थ्य, भोजन की गुणवत्ता और पेयजल आदि की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि यदि किसी कैदी की जमानत याचिका खारिज हो जाती है तो वह ऊपरी अदालतों में निशुल्क विधिक सहायता के जरिए अपनी जमानत कराने का हकदार है। जिला मजिस्ट्रेट ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कैदियों की भोजन गुणवत्ता, पेयजल आदि समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। एसएसपी पी रेणुका देवी ने जेल अधीक्षक अशोक कुमार को जिला कारागार से कैदियों को सुरक्षित रूप से न्यायालयों में लाने और ले जाने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक अशोक कुमार ने सुरक्षा बलों की कमी के कारण कैदियों को विभिन्न न्यायालयों में पेशी पर ले जाने में होने वाली दिक्कतों को दूर करने की मांग की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने बताया कि अधिकतर कैदियों के पैरोकार नहीं होने से उनको प्राय: न्यायालयों में कानूनी कार्रवाई करने में दिक्कतें होती हैं। उन्होंने बताया कि कैदियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर कैदियों को सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सक डा. अमित कुमार, डिप्टी जेलर मेघराज सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।