{"_id":"59820ec04f1c1b6d7e8b47ac","slug":"91501695680-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांचुला समेत कई गांवों में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांचुला समेत कई गांवों में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के कांचुला में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेयजल समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत कांचुला समेत सैम मंदिर, गेवाइथ, गुजयाथल आदि में पेयजल किल्लत होने से लोग परेशान हैं। सैम मंदिर तोक के दीवान मेहता ने बताया कि पेयजल योजना बनने के बाद भी पेयजल किल्लत दूर नहीं हो रही है। गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में पर्याप्त मात्रा में सब्जी उत्पादन होता है, लेकिन विपणन की व्यवस्था नहीं होने के कारण काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। जंगली जानवरों का आतंक बढ़ने से फसल बर्बाद हो रही है। ज्ञापन देने वालों में मंच के संयोजक निरंजन पांडे, विनय किरौला, गोपाल मोहन भट्ट, महेंद्र सिंह, कृष्णा मेहता, कमल जोशी, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।