फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   क्रिकेटर एकता को खेल भूषण सम्मान की उपाधि

क्रिकेटर एकता को खेल भूषण सम्मान की उपाधि

Wed, 02 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर एकता को खेल भूषण सम्मान की उपाधि
अल्मोड़ा। जिला और नगर व्यापार मंडल ने बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को खेल भूषण सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर एकता के पिता और भाई को भी सम्मानित किया गया। एकता बिष्ट ने क्षेत्र के युवा और बच्चों से खेल के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिला और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महिला विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने पर एकता बिष्ट बिष्ट को व्यापार खेल भूषण-2017 सम्मान से नवाजा। इस मौके पर एकता के पिता कुंदन बिष्ट और भाई विनीत बिष्ट और कोच लियाकत अली खान को भी सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के आग्रह पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने एकता को प्रदेश सरकार द्वारा उचित सम्मान दिलवाने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने खेल भूषण सम्मान शुरू करने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों को इसी प्रकार सम्मानित करने का आह्वान किया। पुरस्कार से गदगद एकता ने गुरु लियाकत अली को प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं और बच्चों से खेल के क्षेत्र में आगे आने को कहा। जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, एसएसपी रेणुका देवी को भी सम्मानित किया। संचालन जिला व्यापार महामंत्री मनीष जोशी ने किया। कार्यक्रम में अनूप गुप्ता, श्याम लाल साह, किशन गुरुरानी, दीप भट्ट, ललित कार्की, संजय अग्रवाल, दीप लाल साह, मोती लाल वर्मा, मुमताज कश्मीरी, हरीकृष्ण खत्री, दिनेश मठपाल, गणेश जोशी, दीप जोशी, प्रताप कनवाल, संजीव गुप्ता, दीपक साह, हिमांशु कांडपाल, शरद अग्रवाल, चिरंजी लाल वर्मा, मो. दाऊद, कमल गुप्ता, गिरीराज साह, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, मनोज पवार, दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, अनीता रावत, विजय भट्ट, अमित साह, किरन साह, प्रेमा जोशी, दिग्विजय रावत, कमल बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed