फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मलबा घुसने से आम का बगीचा तहस नहस, ग्रामीण परेशान

मलबा घुसने से आम का बगीचा तहस नहस, ग्रामीण परेशान

Mon, 10 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
मलबा घुसने से आम का बगीचा तहस नहस, ग्रामीण परेशान
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश से निर्माणाधीन मरचूला-भिकियासैंण सड़क का मलबा सल्ट विकासखंड के ग्राम पंचायत बंदार्ण के तोक अमोड़ी में घुस रहा है। जिससे गांव में रहने वाले परिवारों को खतरा बना हुआ है। बीते रविवार की रात हुई तेज बारिश से सल्ट विकासखंड के ग्राम पंचायत बंदार्ण के तोक अमोड़ी में एक व्यक्ति के घर में मलबा घुस गया। मलबा घुसने से आम का बगीचा तहस नहस हो गया है। प्रधान ने तहसीलदार को इस मामले की सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अमोड़ी गांव के ठीक ऊपर से इन दिनों मरचूला-भिकियासैंण सड़क का कटान किया जा रहा है। गत रविवार को हुई बारिश में सड़क का मलबा रात्रि में ग्राम पंचायत बंदार्ण के तोक अमोड़ी निवासी ध्यान सिंह पुत्र भीम के घर और उनके बगीचे में जा घुसा। इससे आम का बगीचा तहस-नहस हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़क का मलबा गांव में घुस जा रहा है। लगातार गिर रहे मलबे के कारण गांव की एकमात्र पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि सड़क के मलबे को अन्यत्र निस्तारित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गांव के प्रधान भूपाल सिंह रावत, ध्यान सिंह आदि शामिल हैं। इधर, सल्ट विकासखंड के ग्राम पंचायत बंदार्ण में मलबा घुस गया है। यदि रात्रि में बारिश तेज हुई तो ग्रामीणों को जानमाल का नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। गांव में मलबा घुसने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed