{"_id":"667daaf1e575fc432d084b72","slug":"901-aspirants-takes-part-in-law-entrance-exam-almora-news-c-232-1-alm1002-113781-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 901 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 901 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
Thu, 27 Jun 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसएसजीना और कुमाऊं विवि की एलएलबी और एलएलएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा में नहीं पहुंचे 90 अभ्यर्थी
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना और कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधीन नौ परिसर और महाविद्यालयों में संचालित विधि कक्षाओं में प्रवेश के लिए 901 अभ्यर्थियों ने एलएलबी और एलएलएम की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी। 90 अभ्यर्थी परीक्षा देने अपने परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंचे।
उत्तराखंड विधि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए इस वर्ष एसएसजे परिसर अल्मोड़ा, लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन परीक्षा में पंजीकृत 991 के सापेक्ष 901 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी जबकि 90 अभ्यर्थियाें ने परीक्षा छोड़ी।
एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में 548 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें से 499 ने परीक्षा दी जबकि 49 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में पंजीकृत 299 के सापेक्ष 272 ने परीक्षा दी और 27 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, दो वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में 144 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी जबकि 14 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। विधि प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रो. पीएस बिष्ट ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।