फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   90 percent canals of irrigation sub-division Baijnath dry up due to extreme heat

Almora News: भीषण गर्मी से सिंचाई उप खंड बैजनाथ की 90 फीसदी नहरें सूखी

Mon, 24 Jun 2024 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
90 percent canals of irrigation sub-division Baijnath dry up due to extreme heat
बैजनाथ में जल पंप चलाने गोमती नदी में तालाब बनाकर पानी को रोकती महिला काश्तकार
गरुड़( बागेश्वर)। भीषण गर्मी से गोमती नदी और गरुड़ गंगा का जलस्तर काफी घट गया है। गाेमती नदी में मात्र आधा क्यूसेक पानी रह गया है। सिंचाई उप खंड बैजनाथ की 90 फीसदी नहरें सूख गई हैं। काश्तकार जल पंप और पंपिंग योजनाओं को संचालित करने के लिए नदियों में खुद तालाब बना कर जल पंपों की मदद से सूख रही धान की नर्सरी को सींचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गरुड़ क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने से गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जलस्तर काफी घट गया है। बारिश नहीं होने और नदियों का जलस्तर घटने से कत्यूर घाटी में मात्र 20 फीसदी काश्तकार ही धान की रोपाई लगा पाए हैं। भीषण गर्मी पड़ने से गोमती नदी में मात्र आधा क्यूसेक पानी रह गया है। नदी का जलस्तर काफी कम होने से तैलीहाट, माल्दे, सिटोली, पचना, बिमोला, राजसेरा, नौघर, पुरुड़ा, चनोली, दिगोली, मन्यूड़ा, भेटा, जिनखोला, बंड, मटेना, रामपुर ग्वाड़ पजेना आदि गांवों के काश्तकार धान की रोपाई शुरू नहीं कर पाए हैं। बारिश नहीं होने से ऊंचाई वाले गांवों में धान की नर्सरी सूख गई है। सिंचाई उप बैजनाथ के एई प्रकाश पुनेठा ने बताया गर्मी से गोमती और गरुड़ गंगा का जलस्तर काफी घट गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed