{"_id":"5bba3c71867a55680f74698e","slug":"81538931825-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से लोग परेशान
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में शाम के समय जलने वाली स्ट्रीट लाइटें फिर खराब हो गई हैं। लक्ष्मेश्वर, रानीधारा समेत ढूंगाधारा, एडम्स मार्ग में बीते शनिवार को स्ट्रीट लाइट नहीं जली और लोगों को अंधेरे में मार्ग से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन शाम के समय स्ट्रीट लाइटें खराब हो रही हैं।
लोगों का कहना है कि मार्ग में झाड़ियां काफी ज्यादा हैं और रात के वक्त जंगली जानवरों के छिपे रहने का खतरा और चोरी की घटनाएं होने की भी संभावना बनी रहती है। इधर नवरात्र पर्व और रामलीला के दौरान इस मार्ग में काफी आवाजाही रहती है। हिमांशु बिष्ट, कमलेश जोशी, विजय जोशी, नीरज पथनी, दुर्गेश पंत, प्रेम जोशी, शांति भंडारी, रोहित पांडे आदि ने नगर पालिका से इस मार्ग में विद्युत व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।