{"_id":"5bb3a79b867a557f17446628","slug":"81538500507-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में दिया धरना
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जुलाई में साक्षात्कार होने के बावजूद एसएसजे परिसर के विभिन्न विभागों में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर रोष जताया है। गांधी जयंती पर प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट, गौरव जसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं गांधी पार्क में धरना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि जुलाई में परिसर में जीव विज्ञान, फारेस्ट्री विभाग में शिक्षकों की तैनाती के लिए साक्षात्कार लिए गए थे, लेकिन अब तक इन विभागों में शिक्षकों की नियुक्त नहीं हो पा रही है। इस कारण छात्र-छात्रओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। जब तक परिसर के सभी विभागों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती है संघर्ष जारी रखा जाएगा।
छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला ने कहा कि अन्य विभागों में शिक्षकों की तैनाती के लिए सितंबर में साक्षात्कार लिए गए थे, उन्हें तैनाती दे दी गई है पर परिसर प्रशासन की उदासीनता के चलते जुलाई में लिए गए साक्षात्कार के बाद भी जीव विज्ञान, फारेस्ट्री आदि विभागों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। धरने पर शंकर जोशी, योगेंद्र प्रसाद, भरत भैसोड़ा, अरविंद बोरा, चेतन पंत आदि बैठे।