फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एलबी शास्त्री उमावि नागाड़ में दो शिक्षकों की नियुक्ति मे पाई गई गड़बड़ी

एलबी शास्त्री उमावि नागाड़ में दो शिक्षकों की नियुक्ति मे पाई गई गड़बड़ी

Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एलबी शास्त्री उमावि नागाड़ में दो शिक्षकों की नियुक्ति मे पाई गई गड़बड़ी
लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागाड़ में दो शिक्षकों को गलत तरीके से नियुक्ति दिए जाने का खुलासा हुआ है। एसडीएम ने नियुक्ति प्रक्रिया को संदेहास्पद बताते हुए दोनों की नियुक्ति को निरस्त करने और नई नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी करने की संस्तुति की है। डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में एसडीएम ने कहा है कि विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने अपने बेटे और दूसरे से अपनी पत्नी को गलत तरीके से नियुक्ति दिलवाई है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह मनराल की ओर से सूचना के अधिकार के तहत उक्त शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता का खुलासा हुआ है। मामले की जांच के बाद एसडीएम रजा अब्बास की ओर से डीएम को भेजी गई छह पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अध्यापक का पति और दूसरे का पिता उक्त विद्यालय में पूर्व से कार्यरत हैं। जिन्होंने अपने बेटे और पत्नी को नौकरी दिलवाने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से चयन समिति को प्रभावित कि या। रिपोर्ट में प्रबंधक, पूर्व प्रबंधक, पूर्व प्रधानाचार्य, आरोपी शिक्षकों आदि के बयानों और दस्तावेजों का हवाला भी दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो शिक्षकों की नियुक्ति में विज्ञप्ति निकालने से नियुक्ति दिए जाने तक कई अनियमितताएं पाई गई हैं।
विज्ञापन


एसडीएम की ओर से डीएम को भेजी गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि त्रुटिपूर्ण और संदेहास्पद नियुक्ति प्रक्रिया के दृष्टिगत दोनों शिक्षकों की चयन प्रक्रिया को निरस्त करते हुए विद्यालय में रिक्त पदों के सापेक्ष अध्यापकों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकाली जाए और प्राप्त आवेदन पत्रों से पात्रता के आधार पर सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाए। रिपोर्ट में एक पूर्व प्रबंधक की भूमिका पर भी कड़ी टिप्पणी करते हुए उसे भविष्य में प्रबंध समिति में किसी पद पर निर्वाचित न करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed