{"_id":"5b4792124f1c1b84468b6200","slug":"81531417106-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को दिया और दो दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को दिया और दो दिन का समय
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आरतोला-जागेश्वर-नैनी मोटर मार्ग पर नालियों और सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 27 व्यापारियों और लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने दो दिन का और समय दिया है। भनोली के एसडीएम अवधेश सिंह ने चेताया है कि यदि दो दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया तो पुलिस प्रशासन की मदद से लोनिवि अतिक्रमण हटाएगा। जिस पर खर्च होने वाली धनराशि संबंधित अतिक्रमणकर्ता से वसूली जाएगी।
मालूम हो कि एसडीएम भनोली अवधेश कुमार सिंह और लोनिवि के अधिकारियों ने पिछले माह आरतोला-जागेश्वर-नैनी मार्ग का निरीक्षण किया था। इस दौरान सड़क के किनारे और नालियों के ऊपर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण करना पाया गया। इसके बाद लोनिवि ने दो जुलाई को 27 लोगों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
समयावधि बीतने के बाद बृहस्पतिवार तक अतिक्रमणकारियों ने सड़क और नालियों पर किया गया अतिक्रमण नहीं हटाया था। बृहस्पतिवार एसडीएम अवधेश सिंह, लोनिवि के सहायक अभियंता श्याम दत्त पांडे जागेश्वर पहुंचे। लोनिवि के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। इस मौके पर अतिक्रमणकारियों ने अधिकारियों से कुछ और दिन की मोहलत मांगी। इधर एसडीएम अवधेश सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निश्चित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पुलिस प्रशासन के सहयोग से लोनिवि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा।