{"_id":"5a3010cf4f1c1b68678c17d8","slug":"81513099471-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैलगोपली के लिए दो साल में बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैलगोपली के लिए दो साल में बनेगी सड़क
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत नागाड़ के दूरस्थ गांव गैलगोपली पहुंचे क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने गांव के लिए दो साल के भीतर सड़क बनाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि गांव की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। इससे पूर्व गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांड, प्रधान तारादेवी, भगवत सिंह कन्याल, पूरन संगेला, गणेश नायक, आनंद मनराल, शंकर सिंह, कैलाश नेगी आदि थे। ग्राम पंचायत खाता नागाड़ के तोक गांव गैलगोपली में अनुसूचित जाति के पंद्रह परिवार रहते हैं।
सड़क से करीब तीन किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ने के बाद गैलगोपली पहुंचा जाता है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से किसी के बीमार होने अथवा शादी विवाह के मौके पर सामान आदि ले जाने में ग्रामीणों को परेशानी होती है। लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे लोगों को विधायक महेश नेगी के आश्वासन से नई उम्मीद जगी है। गांव के बालीराम और दुर्गाराम का कहना है कि सड़क बनने से उनकी सभी समस्याओं का समाधन हो जाएगा।
नागाड़ के गैलगपोली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक महेश नेगी।(फोटो 12 एएलएमसीएचके04पी)।
नागाड़ के गैलगपोली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक महेश नेगी।(फोटो 12 एएलएमसीएचके05पी)।