{"_id":"59f77ea74f1c1bc9678b8853","slug":"81509392039-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में पुरातन छात्रों ने अनुभव साझा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में पुरातन छात्रों ने अनुभव साझा किए
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज रानीधारा में आयोजित जिला स्तरीय पुरातन छात्र सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए। मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक कृष्णानंद चौबे ने विद्या भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुरातन छात्रों से वर्तमान में पढ़ने वाले बच्चे भी सीख लेंगे।
विद्या भारती के संभाग निरीक्षक प्रकाश पंत ने विद्या भारती के विद्यालयों की स्थापना का लक्ष्य, उद्देश्य के साथ-साथ विद्या भारती के चारों आयाम विद्वत परिषद, शोध परिषद, पूर्व छात्र परिषद, संस्कृत बोध परियोजना के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की, डा. एसएस पथनी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राजपुष्प, पुरातन छात्रा लता बोरा, नर्मदा शंकर अग्रवाल, ठाकुर सिंह बगडवाल, डा. जीसी जोशी, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत ने विचार रखे। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर राकेश भाकुनी, नीरज पथनी, अरुण सुप्याल, योगेश जोशी, मयंक जोशी, गजेंद्र राणा, मनोज हरबोला, बसंत पांडे, दिव्यांशु आदि मौजूद थे।