{"_id":"596e456a4f1c1bd07a8b477c","slug":"81500398954-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूहा चंद्रकोट के प्रधानाध्यापक का प्रशासनिक आधार पर तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूहा चंद्रकोट के प्रधानाध्यापक का प्रशासनिक आधार पर तबादला
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मध्याह्न भोजन में अनियमितता के मामलेे में भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय आदर्श जूनियर हाइस्कूल चंद्रकोट (देवड़ा) के प्रधानाध्यापक कांता बल्लभ बवाड़ी का प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से राजकीय जूनियर हाइस्कूल कफलनी (लमगड़ा) स्थानांतरण कर दिया गया है। डीईओ (प्रारंभिक) राय साहब यादव ने प्रधानाध्यापक को तीन दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सिंह सोनी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानाचार्य जीआईसी चौंरा (हवालबाग) और उप शिक्षा अधिकारी लमगड़ा को जांच अधिकारी नामित कर एक पखवाड़े के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। प्रधानाध्यापक का वेतन नवीन तैनाती स्थल से ही आहरित किया जाएगा।
विज्ञापन