फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   77th anniversary of quit india movement

एतिहासिक अल्मोड़ा जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
77th anniversary of quit india movement
ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल के नेहरू वार्ड में लोगों को संबोधित करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह च - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल के नेहरू वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नौ अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इससे आजादी का आंदोलन काफी तेज हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने युवा पीढ़ी से अपने इतिहास को जानने का आह्वान किया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने ऐतिहासिक जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए अपनी ओर से केंद्र सरकार को पत्र भेजने की बात कही और कहा कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को भी प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने एतिहासिक स्थल के विकास में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 2022 तक नए भारत के निर्माण की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन हमारे इतिहास में एक मील का पत्थर है। उन्होंने बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए नेहरू वार्ड में गाइड की व्यवस्था करने की भी बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन को जो समर्थन मिला उसी का परिणाम आज हम आजादी के रूप में मना रहे हैं।
इससे पूर्व सभी गणमान्य लोगों ने नेहरू वार्ड में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, पंडित गोविंद बल्लभ पंत, हर गोविंद पंत, विक्टर मोहन जोशी, खान अब्दुल गफ्फार खान, सैयद अली, देवीदत्त पंत, दुर्गा सिंह, बद्रीदत्त पांडे, आर्चाय नरेन्द्र देव सहित अन्य लोगों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पद्मश्री प्रो.शेखर पाठक, डॉ. जेसी दुर्गापाल, बार एसोशिएसन के अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व वनाधिकारी डॉ. जेएस मेहता, अख्तर हुसैन, इतिहास विभाग के प्रो. वीडीएस नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, बंशीलाल कक्क्ड़ सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर कूर्मांचल एकेडमी, मानस पब्लिक स्कूल, ग्रेस विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर खत्याड़ी, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed