फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मुंहपका, खुरपका रोग से दर्जनों पशु बीमार, दो भैंसों की मौत

मुंहपका, खुरपका रोग से दर्जनों पशु बीमार, दो भैंसों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
मुंहपका, खुरपका रोग से दर्जनों पशु बीमार, दो भैंसों की मौत
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के अंतर्गत कई गांवों में मुंहपका, खुरपका रोग फैलने से दर्जनों पशु बीमार हैं। पशुओं के मुंह से झाग निकल रहा है। बीमार पशु चल भी नहीं पा रहे हैं। बीमारी के कारण गुरुड़ाबाज में दो दुधारू भैंसों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


भनोली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धार, छनटाना, थली, कलौटा, रीठाकोट, खौड़ी, थली, गुरुड़ाबांज, दुनाड़ आदि गांवों में मुंहपका, खुरपका रोग फैलने से दर्जनों पशु बीमार हैं। गांवों में पशुओं में रोग तेजी से फैल रहा है। इस कारण कई गांवों में दर्जनों गायें, भैंस, बैल, बकरी आदि पालतू पशु बीमार पड़े हैं। धार ग्राम सभा के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बीमारी के कारण गुरुड़ाबाज में दो भैंसों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपचार कराने के बाद भी बीमार पशुओं की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश ग्रामीण गाय, भैंस आदि का दुध बेचकर आजीविका चलाते है। बीमारी के कारण पशु दूध भी नहीं दे रहे हैं। इस कारण पशुपालक काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रभावित गांवों में पशु चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट : पशुओं में फैले रोग के सैंपल लेकर इसे जांच के लिए आरबीआई मुक्तेश्वर भेजा गया है, अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रभावित गांवों में टीम भेजी गई थी। कुछ गांवों में स्थिति नियंत्रण में है। - डॉ. रवींद्र चंद्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed