{"_id":"5beaae05bdec2269b5183e5d","slug":"71542106629-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ईओ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ईओ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से पत्र जारी
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पालिका के सीमा विस्तार को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से किसी ने गत 30 अक्तूबर 2018 को एक पत्र पत्र जारी कर दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर ईओ श्याम सुंदर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसा कोई पत्र उनकी ओर से जारी नहीं किया गया है और न ही नगर पालिका का इससे कोई संबंध है। उन्होंने डीएम से सत्यता की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
अधिशासी अधिकारी का कहना है कि गत 30 अक्तूबर को पत्रांक संख्या 428-9/परिसीमन/18-19 से उनके फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से पालिका के सीमा विस्तार/परिसीमन के तहत रैलापाली और दुगालखोला को शामिल करने को लेकर फर्जी पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं, जो कि उनके हस्ताक्षरों से मेल नहीं खा रहे हैं। वहीं पत्र में लगाई गई मुहर भी फर्जी है।
यह पत्र एक पूर्व पालिकाध्यक्ष को संबोधित है। पत्र में कहा गया है कि पालिका का सीमा विस्तार पालिका की आय बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सीमा विस्तार पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जोशी की भावना के अनुरूप और उनके द्वारा आदेशित प्रस्तावित योजना के अनुसार किया गया है। इस संबंध में प्राप्त आपत्तियों को संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
ईओ का कहना है कि जब इस संबंध में पूर्व सभासद किशन लाल ने उन्हें पत्र लिखा तो यह पत्र फर्जी होने की जानकारी उन्हें मिली।
वर्तमान में नगर पालिका परिषद के चुनाव चल रहे हैं। आशंका है कि यह पत्र चुनाव के दौरान भी बांटा जा रहा है। ईओ का कहना है कि इसी पत्रांक से गत चार जून 2018 को अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग में लिंक तिराहे के पास पार्किंग को लेकर उन्होंने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। ईओ का कहना है कि परिसीमन को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने फर्जी पत्र जारी कर उनकी और नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो सके।