{"_id":"5bbe3576867a55285d42fdee","slug":"71539192182-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई की फटकार से क्षुब्ध संविदा कर्मी ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई की फटकार से क्षुब्ध संविदा कर्मी ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जेई की फटकार से आहत जल संस्थान के संविदा में कार्यरत लाइनमैन ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क दिया। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मौके संविदा कर्मचारी के हाथ से माचिस छीन ली। तत्काल पुलिस को भी सूचना दी गई। बाद में अधिशासी अभियंता ने पहल करते हुए पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से लिखित माफीनामा लिखवाया। जिसके बाद विवाद सुलझ गया।
जानकारी के मुताबिक जल संस्थान में तैनात एक व्यक्ति संविदा लाइनमैन के पद पर काम करता है। करबला लाइन में कई दिन से फाल्ट आने और पानी बहने की लोगों की शिकायत के बाद संस्थान के जेई ने उसको फटकार लगाई थी। मंगलवार सुबह वह कुछ साथियों को लेकर मुख्य अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गया और कार्यालय के बाहर खड़े होकर विभागीय अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाने लगा।
वह एक बोतल में मिट्टी तेल भी लेकर आया था। इस दौरान उसने मिट्टी तेल को अपने ऊपर उंडेल दिया। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने एसएसपी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। बाद में अधीक्षण अभियंता ने संबंधित जेई और संविदा कर्मचारी के बीच वार्ता करवाई। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में जेई और संविदा कर्मचारी से लिखित माफीनामा लिखवाया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद सुलझ गया।