{"_id":"5b215f304f1c1b53268b5cd6","slug":"71528913712-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी व्यक्ति पर पेड़ों का कटान और अवैध रूप से भूमि पर कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी व्यक्ति पर पेड़ों का कटान और अवैध रूप से भूमि पर कब्जाने का आरोप
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाहरी जिले से आए एक परिवार पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर के पीछे स्थित हरे पेड़ों का कटान कर वहां अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की 24 नाली जमीन में हरे भरे पेड़ों को अवैध रूप से काटकर वहां पर अवैध बस्ती बसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई कर सरकारी भूमि का दुरूपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि एक ओर सामान्य व्यक्ति जमीन खरीदने के बाद घर नहीं बना पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बाहर से आए कुछ लोगों ने पांडेखोला में सीएमओ ऑफिस से लगी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां मौजूद हरे पेड़ों को गलत तरीके से सुखाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा मना करने पर गाली गलौच और भय दिखाकर धमकाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि यह लोग वहां बस्ती बसाने का भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पांडेखोला निवासी खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से ठोस कार्रवाही की मांग करते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह बिष्ट,बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रकाश लोहनी के अलावा स्थानीय निवासी कनक पंत, अभिषेक रावत, गौरव तिवारी, दीपक जोशी, भानू बिष्ट, धीरज बिष्ट, रविशंकर बिष्ट, सूरज, अंकित, आशीष बिष्ट, नीरज, दीपक, देवेंद्र सिंह, कमलेश बिष्ट, हिमांशु कांडपाल, रोहित, राकेश, अमन आदि शामिल हैं।